फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three caught with raw liquor, challan

पुलिस ने छाप मार कर 75 ली. कच्ची शराब के साथ तीन को पकड़ा, चालान

Sat, 02 May 2020 07:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Three caught with raw liquor, challan
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा संसार टोला बांध पर नरहरि धाम मोड़ स्थित ईंट भट्ठे पर शुक्रवार की देर शाम बैरिया पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 75 ली. कच्ची शराब व भारी मात्रा में लहन के साथ तीन लोगों को पकड़ कर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कच्ची शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बैरिया पुलिस को मुखबिर के जरिए बकुल्हा संसार टोला बांध पर नरहरि धाम मठ मोड़ पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया था कि कच्ची शराब के तस्कर इसे जिले के अलावा बिहार प्रांत में खपाने का काम करते हैं। सूचना मिलते ही एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस चौकी चाददीयर प्रभारी रविन्द्र नाथ राय, जेपी नगर प्रभारी राजकपूर व अन्य पुलिस के साथ शुक्रवार की शाम को छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर शराब बना रहे तीन लोगों झारखंड के गुमला निवासी महावीर विश्वकर्मा पुत्र धतूर विश्वकर्मा व बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला निवासी कौशल गोंड पुत्र सुखदेव तथा नई बस्ती नरहरि धाम निवासी राम अयोध्या राम पुत्र शिवपूजन राम को गिरफ्तार कर लिया और मौके से 75 ली. कच्ची शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद करीब ढाई कुंतल लहन को नष्ट कर दिया। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed