फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three arrested with theft and robbery

चोरी व लूट के सामान के संग तीन गिरफ्तार

Sun, 03 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with theft and robbery
पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गए लुटेरों के बाबत जानकारी देते एएसपी संजय कुमार। - फोटो : BALLIA
बलिया। रसड़ा पुलिस ने शुक्रवार की रात चोरी, लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनकेे पास से चोरी के आभूषण समेत दो तमंचे और तीन कारतूस, बरामद किया। तीनों पर बलिया, मऊ और गोरखपुर में गैंगेस्टर सहित अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों में दो मऊ के और एक गोरखपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में शनिवार को खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रसड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सिधागर घाट से पकवाइनार जाने वाले रोड टेड़ी पुलिया के पास चोरी की योजना बना रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक रसड़ा टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने पहुंची तो असलहे से फायर करते बदमाश भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम व पता कमलेश कुमार राम पुत्र शिवनाथ राम निवासी ग्राम बसती थाना रामपुर जनपद मऊ, रमेश राम पुत्र बाबूलाल राम निवासी ग्राम बस्ती थाना मधुबन जनपद मऊ तथा नृपचंद राम उर्फ चंदन पुत्र रामबचन निवासी ग्राम रुद्रपुर थाना खजनी जनपद गोरखपुर बताया। कमलेश के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बैग में पांच सोने की अंगूठी, एक लॉकेट, मंगलसूत्र, दो चेन, दो कान के टप्स, दो कान की बाली, एक आधार कार्ड व एक पैनकार्ड बरामद हुआ। रमेश के पास से एक कपड़े के बैग में चांदी के कुछ सामान एवं दो चांदी के सिक्के तथा एक अन्य बैग, जिसमें दो पुरानी साड़ी, एक शर्ट और एक कागज की फाइल, एक आधार कार्ड, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया। नृपचंद के पास से एक लोहे की रॉड, घटना में प्रयुक्त एक बाइक बिना नंबर प्लेट की बरामद की। एएसपी ने बताया कि रमेश ने बताया कि उसने दो अन्य साथियों के साथ 12 दिसंबर की रात रसड़ा-नगरा मार्ग पर ग्राम छितौनी में एक घर एवं कसेसर थाना भीमपुरा के एक घर में चोरी की थी।
विज्ञापन

तीनों बदमाशों पर मऊ, बलिया व गोरखपुर में दर्ज हैं कई केस
कमलेश पर गैंगेस्टर एक्ट थाना नगरा, थाना भीमपुरा, थाना मधुबन जनपद मऊ में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रमेश राम पर थाना भीमपुरा, थाना सिकंदरपुर, थाना मधुबन जनपद मऊ में गैंगेस्टर सहित अन्य धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। नृपचंद राम के विरुद्ध गोरखपुर के थाना खजनी, थाना उरुवा बाजार, थाना सहजनवा, थाना गगहा, थाना दोहरीघाट व थाना बांसगांव में गैंगेस्टर सहित अन्य धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed