फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dhananjay Pehalwan floored Anchal Yadav.

Ballia News: धनंजय पहलवान ने अंचल यादव को पटकनी दी

Mon, 26 Oct 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dhananjay Pehalwan floored Anchal Yadav.
मनियर क्षेत्र के गंगापुर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहलवान को उठाकर पटकने की को​शिश करता प
मनियर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मनियर क्षेत्र के गंगापुर स्थित दिवंगत सरजू बाबा के अखाड़े पर रविवार को भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 18 पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला गोरखपुर के रेलवे स्टेडियम में अभ्यास करने वाले धनंजय पहलवान और बलिया के जगदरा निवासी अंचल यादव के बीच हुआ।
मूल रूप से बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के रहने वाले धनंजय पहलवान ने अखाड़े में चुनौती देते हुए कहा कि कोई भी पहलवान उनसे कुश्ती लड़ सकता है। उनकी चुनौती स्वीकार करते हुए अंचल यादव मैदान में उतरे।
विज्ञापन

छह मिनट के निर्धारित मुकाबले में धनंजय ने महज तीन मिनट में अंचल को पटखनी देकर शील्ड अपने नाम कर ली।
अंचल यादव उपविजेता रहे। अन्य मुकाबलों में लालू पहलवान मनियर ने अभय मनियर को, बृजेश पहलवान काकरघट्टा ने आशीष यादव करकटा को, जसवंत पहलवान मनियर ने नीरज यादव बलिया को, अमन यादव मऊ ने राहुल बलिया को तथा जेपी यादव बलिया ने विजेंद्र यादव बहेरी को पटखनी दी। हैवीवेट की बड़ी कुश्ती में केदार पहलवान जगदरा और अनिल पहलवान गंगापुर के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अमन पहलवान मऊ और मोहित मनियर, अंकित दरौली और रोहित मनियर, रोहित कुमार गंगापुर और हिमांशु कुमार ककरघट्टा, रोहित यादव बहदुरा और रौनक पिलुई, धनंजय गोरखपुर और अर्पित काकरघट्टा तथा अंचल यादव जगदरा और विजेंद्र यादव बहेरी के बीच हुई कुश्तियां भी बराबरी पर समाप्त हुईं।
इससे पहले मुख्य अतिथि रेवती नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं निषाद पार्टी के नेता कनक पांडेय ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने हैवीवेट पहलवानों का हाथ मिलवाकर मुकाबले की शुरुआत कराई। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को शील्ड प्रदान की।

दंगल में रेफरी की भूमिका अशोक वर्मा पहलवान बहदुरा ने निभाई, जबकि संचालन पारसनाथ तिवारी ने किया।
जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, राजेश लाल श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान रामदेव यादव, ग्राम प्रधान सोनू यादव, मनन सोनी, झीनी राय सहित अनेक गणमान्य लोग और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। आयोजक संग्राम तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed