फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Those doing election duty will have to get both doses

चुनाव ड्यूटी करने वालों को लगवानी पड़ेगी दोनों डोज

Sat, 01 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Those doing election duty will have to get both doses
बलिया। विधानसभा चुनाव से पहले ओमिक्रॉन चुनौती बनकर खड़ा है। चुनाव में करीब 15 हजार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जानी है। ओमिक्रॉन से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक कार्मिक के लिए कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य कर दिया है। यदि मतदान के दिन कोई संक्रमित व्यक्ति वोट डालने आता है तो कार्मिक सबसे अंत में पीपीई किट पहनकर उसका मतदान कराएंगे। जिले में 1411 मतदान केंद्र और 2825 मतदेय स्थल बनाएं गए है। चुनाव में जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में 2444595 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1332395 पुरुष और 1112122 महिला हैं। ट्रांस जेंडर की संख्या 78 है। करीब 15 हजार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी बी राम ने बताया कि चुनाव से पहले सभी कार्मिकों को कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लगनी अनिवार्य है। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed