{"_id":"5f5e59468ebc3e4d6804d756","slug":"thieves-steal-millions-in-three-houses-of-the-same-village-ballia-news-vns547091830","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही गांव के तीनों घरों में चोरों ने लाखों की चोरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही गांव के तीनों घरों में चोरों ने लाखों की चोरी की
विज्ञापन
मझौवा/रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने छत के सहारे आंगन में उतर कर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी सहित कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह जगने के बाद हुई। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ ही हल्दी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।
क्षेत्र के मझौवा निवासी कपिल देव सिंह रोज की तरह बरामदे की कोठरी में सोए थे। इसी बीच देर रात में चोर उनके घर के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ियों के सहारे आंगन में उतर गए और कमरों का ताला तोड़कर दो जोड़ी झुमका, मंगल सूत्र, टीका, नथिया आदि जेवरातों के अलावा 26000 नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोर बगल स्थित सुरेश गोंड के घर में पहुंचे, जहां कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे जेवरात आदि सामानों को चुरा लिया। चोरों ने बगल में सटे सरल ठाकुर के घर में भी कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी आलमारी की कुंडी तोड़ 13 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन किसी भी परिजन को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। पीड़ितों को घटना की जानकारी तब हुई जब रविवार की सुबह सोकर उठे और घर के ताले टूटे व सामान जैसे तैसे बिखरे देख अवाक रह गए। चोरी की इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल है। इस बाबत घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हल्दी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
गांव में पहले भी हो चुकी है चोरी
रामगढ़। चार माह पहले भी चोरों ने मझौवा निवासी अरविंद सिंह, बब्बन सिंह आदि लोगों के घरों के ताले तोड़कर नगदी व गहने समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं दो माह पूर्व हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाले पर स्थित जवाहर सोनार के कटरे में भी चैनल का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया था। बावजूद आज तक पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी।