फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves ransacked three houses, cleaned their hands on jewelery and cash worth lakhs

Ballia News: चोरों ने तीन मकानों को खंगाला, लाखों के आभूषण व नकदी पर किया हाथ साफ

Mon, 03 Apr 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked three houses, cleaned their hands on jewelery and cash worth lakhs
बलिया। शहर में एक बार फिर चोरों का आतंक बढ़ने लगा है। रविवार को चोरों ने दो थाना क्षेत्र के तीन मकानों का ताला तोड़ कर चार लोगों को अपना शिकार बनाया। इस घटना में चोरों ने घर में रखा आभूषण, नकदी और नए वस्त्र आदि भी उठा ले गए है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

चोरी की पहली वारदात फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव स्थित शिवपुरी कालोनी निवासी सतीश प्रकाश के निजी मकान में हुई है। जहां चोरों ने रविवार को दिन में मौका पाकर ताला तोड़ कर घर में घुस गए और घर में रखा नकदी, आभूषण और अन्य उठा ले गए। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित ने बताया है कि घटना के वक्त वह सपरिवार विशुनीपुर स्थित चर्च में पूजा करने गए थे। वापस आने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


दूसरा मामला बांसडीहरोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती नगर कालोनी में हुआ, जहां चोरों ने रविवार की रात एक साथ दो मकानों का ताला तोड़ कर तीन लोगों के घर में हाथ साफ किया है। चोरों का शिकार होने वालों दो अकाउंटेंट और एक पुलिस इंस्पेक्टर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि रविवार की रात चोरों ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बांसडीह में अकाउंटेंट रमेश यादव के घर में छत के रास्ते घुस गए और कमरे का ताला तोड़ कर नकदी, आभूषण और अन्य सामान उठा ले गए।

इसके बाद करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित शहजानंद आदर्श महिला इंटर कॉलेज, परिखरा के प्रबंधक अरुण कुमार वर्मा के मकान में किराएदार और एसबीआई की कृषि शाखा के अकाउंटेंट मोहम्मद हैदर और एक पुलिस इंस्पेक्टर के कमरों का क्रमश: ताला तोड़ कर नकदी, आभूषण और सामान उड़ा ले गए। बांसडीहरोड थानाध्यक्ष राजकूपर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को धर दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed