फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves enter the house with the help of roof, theft of millions

घर में घुस कर चोरों ने की लाखों की चोरी

Thu, 16 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Thieves enter the house with the help of roof, theft of millions
सहतवार। थाना क्षेत्र के बिसौली गांव में बुधवार की रात छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। चोर बक्से व आलमारी का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व 75 हजार रुपया नगदी सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस चोरी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत है। पीड़ित ने सहतवार थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिसौली निवासी संजय बारी पुत्र स्व स्वामी नाथ बुधवार की शाम को भोजन करने के बाद छत पर सो गए। बृहस्पतिवार की सुबह उठकर नीचे आये तो घर में अस्त व्यस्त स्थिति देखकर सन्न रह गये। घर के अंदर गये तो देखा कि दो बक्सा व ड्रेसिग बाक्स में रखा 50 हजार रुपया, तीन सोने की अंगूठी, एक सिकड़ी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ा कान का झुमका, मांगटीका, नथिया, हथशंकर, चांदी का डॉड़ा, झाला आदि सब गायब है। वही जब दूसरे कमरे में गया तो उसमें रखा आलमारी टूटा हुआ था, जिसमें रखा 25 हजार रुपये गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed