{"_id":"68c7243c7511465ebc04de07","slug":"they-looted-101-boxes-of-liquor-at-gunpoint-and-also-took-away-the-pickup-truck-ballia-news-c-190-1-ana1001-148183-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: असलहा दिखाकर 101 पेटी शराब लूटी, पिकअप भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: असलहा दिखाकर 101 पेटी शराब लूटी, पिकअप भी ले गए
विज्ञापन
बैरिया। बैरिया थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव के पास शनिवार की रात गोदाम से 101 पेटी शराब लादकर लालगंज जा रही पिकअप को बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट लिया। लूट की सूचना मिलते ही सीओ फहीम कुरैसी ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर शराब लदी पिकअप व चार लोगों को पकड़ लिया।
अनुज्ञापी रवि भूषण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने आठ नामजद और चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पप्पू चौबे, अभी राठौर, गुड्डू यादव, अमन तिवारी, मनीष यादव, रोहित राठौर, अंकित यादव, मनीष वर्मा और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि लालगंज कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान के अनुज्ञापी रवि भूषण सिंह ने शनिवार की रात में पुलिस को सूचना दी कि बैरिया मोड़ स्थित शराब गोदाम से 101 पेटी शराब लादकर पिकअप दोकटी दुकान पर जा रही थी। गोविंदपुर गांव के पास आठ-दस की संख्या में बदमाशों ने वाहन को असलहे के बल पर रोक लिया।
विज्ञापन
चालक व मजदूरों को आतंकित कर पिकअप लेकर भाग गए।
पुलिस की चार टीमें बनाकर क्षेत्र की घेराबंदी की गई। चार घंटे में ही पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियाें की निशानदेही पर 51 पेटी शराब लदी पिकअप को भी बरामद कर लिया गया। अन्य बदमाशों की खोजबीन में पुलिस की टीम जुट गई है। जल्द ही अन्य काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।