फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thermal screening of 500 people in the city's Garha locality

नगर के गड़हा मोहल्ला में 500 लोगों हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Sun, 19 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening of 500 people in the city's Garha locality
बलिया। बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नगर के गड़हा मोहल्ला में थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य जोरों से चल रहा है। गड़हा मोहल्ला वार्ड 17 के करीब 500 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें से किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए।
विज्ञापन

गड़हा मोहल्ले में लोगों की कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच शुरू हो गई है। क्षेत्र में मेडिकल की तीन टीमें कार्यरत हैं। वार्ड 17 में दो सौ घरों के पांच सौ लोगों का परीक्षण किया गया। जिसमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले। मेडिकल टीम में डा. बद्रीराज यादव व ममता पांडेय एवं सभासद रंजना देवी मौजूद रही। डा.ममता पांडेय ने बताया कि जांच कई बिंदुओं पर हो रही है। थर्मल स्क्रीनिंग द्वारा बुखार की जांच की जा रही है। बताया कि करीब-करीब सभी लोगों में बुखार 98 डिग्री के आस-पास ही आ रहा है। खांसी, जुकाम की शिकायत अभी तक किसी में भी नहीं मिली है। आजकल हल्दी और अदरक का सेवन करना आवश्यक है। इससे भूख तो बढ़ेगी ही, साथ ही अन्य प्रकार से भी शरीर को राहत पहुंचेगी।
विज्ञापन

जांच टीम को पूरा सहयोग मिल रहा है। परिवार के सदस्य अपनी जांच कराने के लिए आगे आ रहे हैं। लेकिन कुछ लोग अनजाने भय के चलते टीम के सामने आने से भी इंकार कर रहे हैं। अपनी परेशानी को भी छिपा रहे हैं। जबकि उन्हें जांच टीम के समक्ष अपनी परेशानी को बताना चाहिए। जिससे उनकी परेशानी का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed