फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was chaos in the village as soon as the dead body of the jawan reached

Ballia News: जवान का शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

Tue, 22 Aug 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
There was chaos in the village as soon as the dead body of the jawan reached
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी पुलिस के जवान सब इंस्पेक्टर विनय कुमार (49) की तबीयत खराब के चलते रविवार की शाम लखनऊ स्थित केजीएमयू अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मंगलवार को इनका पार्थिक शरीर पैतृक गांव पहुंचा। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर हुआ। पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी विनय कुमार 1998 में पीएससी में भर्ती हुए। इसके बाद पांच साल पूर्व विभागीय परीक्षा से सब इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ था। वर्तमान में वह जौनपुर पुलिस लाइन में कार्यरत थे और एक महीने से लिवर संबंधी बीमारी से अस्वस्थ चल रहे थे।
विज्ञापन

इसका इलाज गोरखपुर ट्रामा सेंटर में चल रहा था, लेकिन स्थिति खराब होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ स्थित केजीएमयू अस्पताल भेजा, जहां पर इलाज के दौरान रविवार की शाम उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया और परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पत्नी शीला देवी का रोते-रोते बुरा हाल था। मंगलवार की सुबह शव लेकर पैतृक गांव सेमरी पहुंचे शव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमपुरा प्रभारी निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार के अगुवाई में अंतिम सलामी दी गई और उसके बाद अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र विशाल ने दी। दिवंगत जवान चार भाइयों में सबसे बड़े थे और अपने पीछे चार पुत्रों व पत्नी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed