{"_id":"6872b0bd32cd1e97ec093f69","slug":"there-should-be-provision-of-computers-furniture-tables-in-kasturba-gandhi-balika-vidyalayas-ballia-news-c-190-1-bal1001-143949-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में हो कंप्यूटर, फर्नीचर, टेबल की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में हो कंप्यूटर, फर्नीचर, टेबल की व्यवस्था
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास मिशन, प्राविधक एवं तकनीकी शिक्षा के संबंध में बैठक की। पांच ब्लाॅक नवानगर, बैरिया, पंदह, बेरुआरबारी और मुरली छपरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कंप्यूटर लैब नहीं होने पर नाराजगी जताई। कंप्यूटर, फर्नीचर, टेबल की व्यवस्था करने के लिए कहा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीडीओ, लेखपाल, जेई को निर्देश दिए कि पांच ब्लाॅकों में जाकर निरीक्षण करें और कंप्यूटर लैब बनाने की प्रक्रिया तत्काल कराएं। प्रपोजल बनाकर दो या तीन महीने में रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बच्चों को खाना खाने के लिए एक बड़ा टेबल बनाया जाए। इसकी चौड़ाई तीन या चार फीट हो, लंबाई 30 फीट एवं कुर्सी 30 होनी चाहिए। सभी कस्तूरबा विद्यालयों में पांच-पांच कंप्यूटर और पांच केवीए का एक जनरेटर लगाया जाए। ब्लाॅक और ग्राम सभा के माध्यम से ही टेबल, फर्नीचर, एलईडी लाइट, बाउंड्रीवॉल बनवाएं। बाउंड्रीवॉल साढ़े छह फीट बढ़ाई जाए। माह अगस्त तक सभी पैरामीटर पूर्ण होनी चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारियों ने अवगत कराया कि 174 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्युत कनेक्शन करने के लिए भुगतान विद्युत निगम को कर दिया गया है, अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि कितने विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन हुआ है और कितने विद्यालयों में कनेक्शन करने के लिए शेष है उसकी रिपोर्ट लिखित रूप एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराए।
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालय में दो पंखे और दो एलईडी लाइट लगनी चाहिए। कोई भवन जर्जर तो नहीं या विद्यालय में विद्युत कनेक्शन हुआ है या नहीं इसका सत्यापन कराएं। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गड़वार में बच्चों का रजिस्ट्रेशन करने में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि सभी विद्यालयों में बच्चों का रजिस्ट्रेशन तीन गुना होनी चाहिए।