{"_id":"578fc4ad4f1c1b1a7fc4c414","slug":"then-casually-trouble-on-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर की लापरवाही, मुसीबत किसानों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर की लापरवाही, मुसीबत किसानों पर
ब्यूरो, अमर उजाल बलिया
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
नदी के कगार पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग की लापरवाही और घाघरा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कठौड़ा के पास स्थित रेगुलेटर से बुधवार को एक बार फिर पानी का रिसाव शुरू हो गया। रेग्यूलेटर से पानी का रिसाव होने से किसानों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई है।
बता दें कि गत दिनों रेगुलेटर ठीक तरह से बंद ना होने के कारण हुए रिसाव से अब तक पांच सौ एकड़ से अधिक बोई फसल डूब गई थी। वही सैकड़ों एकड़ क्षेत्र जलमग्र हो गया था। इसको लेकर किसानों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश है। काफी हो हल्ले के बाद बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता कुमार गौरव और एसडीओ आरएस यादव ने मौका मुआयना कर उसे दुरुस्त कराने के लिए जेई निमेश गुप्ता को रिसाव को बंद कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विभाग ने बालू से भरी बोरियां रेगुलेटर के पास रखवा दिया, जिसके बाद पानी का रिसाव बंद हो गया। लेकिन इसके बाद विभाग समस्या का स्थायी समाधान खोजने की जगह इसी वैकल्पिक व्यवस्था के भरोसे बैठ गया।
विज्ञापन
जब एक बार फिर नदी का जलस्तर बढ़ा तो रिसाव चालू हो गया है। विभाग की इस लापरवाही से क्षेत्र के किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि यदि विभाग इसी तरह लापरवाह बना रहा तो किसान अपने खेतों में फसल की बुवाई नहीं कर पाएंगे। आसपास के दर्जन भर से अधिक गांवों की के खेतों में पहले ही 3 से 5 फुट पानी लगा हुआ था अब दुबारा रिसाव से खेतों में पानी बढ़ता जा रहा है।
इससे किसान भयजदा हैं। रेगुलेटर के फाटक से पानी के रिसाव से कठौड़ा गांव निवासी बैजनाथ, मारकंडे राय, अरुणेंद्र राय, प्रदीप द्विवेदी अमरेंद्र राय, उपेंद्र राय, राजाराम राजभर ,हरिंदर प्रसाद ,शिवजीराम, पारस जायसवाल ,रामेश्वर मल्लाह, मुन्ना राय, प्रवल प्रताप राय, पप्पू राय, बड़कू राय,केदार मल्लाह, जयप्रकाश राय, रामजन्म राय, संजय राय, विनोद राय, रामजन्म पटेल आदि की सैकड़ों एकड़ फसल डूब चुकी है।