{"_id":"6925e527886c961bf505bf8c","slug":"theft-worth-lakhs-from-former-councillors-house-ballia-news-c-190-1-bal1001-152734-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पूर्व सभासद के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पूर्व सभासद के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
भीमपुरा क्षेत्र के अब्बासपुर में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। पीड़ित परिजन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 14 में सोमवार को चोरों ने पूर्व सभासद गौतम वर्मा के घर से गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व सभासद गौतम वर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह घर का दरवाजा बाहर से बंद करके अपनी पत्नी के साथ 300 मीटर की दूरी पर खेत में सफाई करने चला गया। 11 बजे घर वापस आए देखा कि अंदर कमरे का दरवाजा, अलमारी, बक्से आदि का ताला टूटा और समाना बिखरा पड़ा है। पूर्व सभासद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मंदिर और तीन घरों में चोरी
सुखपुरा। कस्बे में सोमवार की रात चोरों ने हनुमान मंदिर सहित तीन घरों में चोरी कर हजारों के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मंदिर का घंटा, पूजन पात्र, दानपात्र में पड़ी नगदी, कृष्णचंद्र वर्मा के घर से पांच क्विंटल धान, प्रदीप वर्मा के घर से साइकिल, फावड़ा, कुदाल, सिंचाई का पाइप, दो क्विंटल धान, अखिलेश शर्मा के घर से पाइप, तीन क्विंटल धान, फावड़ा आदि लेकर चलते बने। तीनों का घर का मंदिर के समीप है। चोरों ने दीवार फांद कर छत के रास्ते घर में उतर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवारों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। सुखपुरा पुलिस मौका मुआयना कर घटना की जांच में जुट गई है।