{"_id":"5eac3fc78ebc3e90586e6160","slug":"the-young-man-who-came-to-give-a-sample-forcibly-abused-the-doctors-ballia-news-vns5228617198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन सैंपल देने आए युवक ने डॉक्टरों से की गालीगलौच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन सैंपल देने आए युवक ने डॉक्टरों से की गालीगलौच
विज्ञापन
बैरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां में अचानक पहुंचे एक युवक ने डॉक्टर व कर्मचारियों पर जबरन सैंपल लेने का दबाव बनाया। जब डॉक्टरों ने सैंपल लेने में असमर्थता जताई तो उसने उनके साथ अभद्रता की। बीचबचाव करने आए अस्पताल के कर्मचारियों के साथ भी बदतमीजी किया। डॉक्टर की सूचना पर बैरिया थाने की पुलिस अस्पताल पहुंचती, इससे पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस ने डॉक्टर से पूछताछ की और तहरीर देने को कहा। खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रशासन की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी, हालांकि डॉक्टर्स ने बताया कि तहरीर लिखी जा रही है। मामले में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी बैरिया से बात की गई तो दोनों अधिकारियों ने कहा कि यदि डॉक्टर्स शिकायत करते हैं तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवां पर चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. उमेश प्रसाद, एचएस अशोक सिंह आदि ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। तभी अचानक इलाके का ही एक युवक पहुंचा और खुद की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने को कहा। डॉक्टर ने उसकी थर्मल स्कैनिंग की और पूछताछ के बाद स्वस्थ पाया तो कहा कि आपके सैंपल लेने की जरूरत नहीं है। इस पर वह भड़क गया और डॉक्टर को भलाबुरा कहने लगा।
डॉक्टर ने उसे समझाने का प्रयास किया कि हमलोगों के पास सैंपल लेने की सुविधा नहीं है। इसके बाद वह सभी के साथ अभद्रता करने के साथ ही मारपीट पर उतारू हो गया। यह देखकर चिकित्साधिकारी ने मामले की जानकारी बैरिया थाने को दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने मौके पर उपनिरीक्षक शिवकुमार के साथ पुलिस टीम भेजी तो युवक फरार हो गया। हालांकि अस्पताल कर्मियों ने बताया कि बाद में वह फिर अस्पताल आया और बाहर से ही यह कहने लगा कि मुझसे गलती हुई हो तो माफी मांगता हूं। लेकिन इसके बाद धमकी भरे लहजे में बोला कि उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।
विज्ञापन
-
यदि मामले में डॉक्टर की तरफ से तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बैरिया
मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं है। डॉक्टर की तरफ से मुझे कोई सूचना नहीं दी गई है। यदि अस्पताल के अधीक्षक की तरफ मामले की सूचना दी जाती है तो मामले में जो भी संवैधानिक कार्रवाई बनती है, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अशोक चौधरी, उपजिलाधिकारी, बैरिया