फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The young man gave his life by making a noose of a pot

गमछा का फंदा बनाकर युवक ने दी जान

Tue, 21 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by making a noose of a pot
पूर। पकड़ी थाना के जेठवार गांव में मंगलवार की देर शाम पारिवारिक कलह के चलते 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव के अवधेश राम की दो शादियां हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से उनके दो पुत्र हैं। पुत्रों के जन्म के बाद दूसरी पत्नी अचानक कहीं चली गई जो आज तक घर वापस नहीं आई। एक पुत्र गोविंद राम घर पर ही पिता के साथ रहता है। जबकि दूसरा लड़का बाहर कहीं नौकरी करता है। सोमवार को जब अवधेश राम घर पर नहीं थे तो गोविंद मकान के कमरे के अंदर छत में लगे हुक में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब पिता अवधेश राम घर आये तो गोविंद को हुक में लटका देख सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पड़ोसियों व पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed