{"_id":"5ea854708ebc3e907713c4ff","slug":"the-weather-took-a-turn-again-ballia-news-vns522412363","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने फिर ली करवट, तेज हवा व बिजली की तड़तड़ाहट के बीच हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने फिर ली करवट, तेज हवा व बिजली की तड़तड़ाहट के बीच हुई बारिश
विज्ञापन
बलिया। पिछले कई दिनों से मौसम में रुक-रुक बदलाव हो रहा है और तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण किसान भी हलकान हैं। मंगलवार की शाम भी अचानक मौसम बदला व तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गई। तेज कड़क के साथ बार-बार बिजली की तड़तड़ाहट भी होती रही।
मौसम ने मंगलवार की सायं एक बार फिर करवट ली और देखते ही देखते आसमान में काले बादल घूमड़ने लगे और अंधेरा छा गया। आसमानी बिजली की रुक-रुक हो रही तड़तड़ाहट के साथ बारिश भी शुुरु हो गई। बैशाख महीने में आए दिन तेज हवा बारिश ने किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। आलम यह है कि अधिकांश खेतों में जहां अभी भी गेहूं के अलावा अरहर आदि की कटाई चल रही है वहीं खलिहानों में मड़ाई के लिए बोझ रखे हुए हैं। दो दिनों पहले आई आंधी पानी से भींगे बोझ अभी सूखे भी नहीं थे कि मंगलवार को फिर हुई बारिश से बोझ के अलावा खेतों में खड़ी फसल भी खराब होने की संभावना बढ़ गई है।
भीमपुरा, क्षेत्र में शाम को अचानक तेज हवा के साथ कर ीब आधे घंटे तक बारिश होने के कारण खेत से लेकर खलिहान तक गेहूं आदि के बोझ भींग गए। तेज हवा व बारिश के बीच बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन
बांसडीह रोड, क्षेत्र में मंगलवार की शाम अचानक हुई बूंदाबांदी से किसान सकते में हैं। खेतों में कटाई का काम रुक वहीं खलिहानों में मड़ाई का काम भी बंद हो गया।