फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The uproar over the death of his maternal family

प्रसूता की मौत पर घरवालों ने किया हंगामा

Tue, 27 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 27 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The uproar over the death of his maternal family
doctor shimla

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में रविवार की देर रात प्रसूता की मौत के बाद उसके घरवालों ने जमकर हंगामा मचाया। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक और एएनएम की लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत हुई है। सूचना पर पहुंचे बांसडीह कोतवाल दीप कुमार सोनी ने घरवालों को समझाया लेकिन परिवार के लोगों ने उनकी एक न सुनी। जब सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार के लोग शांत हुए।

क्षेत्र के  पांडेय के पोखरा निवासी साजन राजभर की पत्नी बबिता को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में रविवार की रात भर्ती कराए। जहां तैनात एएनएम व उसकी सहयोगी ने प्रसव कराया। बच्चा होने के करीब आधे घंटे बाद महिला की हालत अचानक खराब होने लगी। जिसका इलाज डॉ. के तिवारी  ने शुरू किया। लेकिन करीब एक घंटे बाद महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर  मिलते ही परिवार के लोगों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान डाक्टर  व कर्मचारियों से कहासुनी होने के बाद मारपीट में तब्दील हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि चिकित्सक के लापरवाही के चलते महिला की मौत हुई है। अगर स्थिति ठीक नहीं थी तो चिकित्सक को रेफर कर देना चाहिए था। लेकिन पैसे की लालच में पड़ कर चिकित्सक ने महिला की जान ले ली। उधर सूचना मिलते ही कोतवाल मौके पर पहुंच गए। इस बाबत अधीक्षक डॉ. के तिवारी ने  बताया कि महिला के शरीर में खून की कमी थी। उसे जिला अस्पताल रेफर कर रहा था। लेकिन परिवार के लोग नहीं माने फिर भी मैंने इलाज शुरू किया। बावजूद महिला नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed