फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A new rail service between Nepalgunj and Varanasi City will be launched today.

Ballia News: नेपालगंज व वाराणसी सिटी के बीच नई रेल सेवा की आज होगी शुरुआत

Mon, 31 Aug 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A new rail service between Nepalgunj and Varanasi City will be launched today.
बेल्थरारोड। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए बहराइच-नेपालगंज रोड रेल खंड पर आमान परिवर्तन का कार्य पूर्ण होने के बाद अब नेपालगंज से वाराणसी सिटी के बीच नई रेल सेवा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

31 अगस्त को 05064 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष ट्रेन के संचालन के साथ इस सेवा की शुरुआत होगी। इससे बेल्थरारोड के यात्रियों को वाराणसी के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। विशेष ट्रेन 31 अगस्त को नेपालगंज रोड से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। एक सितंबर की रात 2:25 बजे बेल्थरारोड पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 5:25 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

नई रेल सेवा शुरू होने से बेल्थरारोड के यात्रियों को वाराणसी के अलावा बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर क्षेत्र से भी बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे के अनुसार उद्घाटन विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो जनरेटर, सह लगेज यान, पांच सामान्य द्वितीय श्रेणी एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और सात शयनयान श्रेणी के कोच शामिल हैं। नई ट्रेन सेवा से बेल्थरारोड और आसपास के यात्रियों को वाराणसी के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और ट्रेन बदलने की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed