फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves stole a transformer that had been installed for 13 years.

Ballia News: 13 साल से लगा ट्रांसफाॅर्मर खोल ले गए चोर

Mon, 31 Aug 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole a transformer that had been installed for 13 years.
पूर (बलिया) । पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव में रामजानकी मठ के पास खंभे पर लगा 10 केवी का ट्रांसफाॅर्मर चोर रातोंरात खोल ले गए। ट्रांसफाॅर्मर बंद पड़ा था।
विज्ञापन

जिले में बिजली के उपकरणों की चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बांसडीह और सहतवार क्षेत्र में बिजली के तार चोरी के मामलों में पुलिस की कार्रवाई के बावजूद चोर बाज नहीं आ रहे। घटना की जानकारी रविवार सुबह ग्रामीणों को हुई तो विद्युत विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

रामजानकी मठ के पास यह ट्रांसफाॅर्मर करीब 13 वर्ष पूर्व राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत वर्ष 2012-13 में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य मठ और आसपास की आबादी को बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफाॅर्मर स्थापित होने के बाद भी उसे 11 हजार केवी लाइन से कनेक्शन नहीं मिल सका। इसके चलते इससे बिजली आपूर्ति शुरू ही नहीं हो पाई।
बाद में मठ और आसपास की आबादी को दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से बिजली केबल लेकर लाइट जलाने लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि आपूर्ति शुरू नहीं होने के बाद विद्युत विभाग ने इस ट्रांसफार्मर की सुध नहीं ली। करीब 13 साल से खंभे पर लगे इस ट्रांसफार्मर की देखरेख भी नहीं हुई। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इसे निशाना बना लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात तक ट्रांसफार्मर खंभे पर लगा हुआ था। रविवार सुबह जब लोग मठ के पास पहुंचे तो ट्रांसफाॅर्मर गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद विद्युत विभाग को घटना की जानकारी दी गई। ट्रांसफार्मर चोरी होने की सूचना से ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई।

पहराजपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता जियाउद्दीन ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर चोरी के संबंध में थाने में तहरीर दी जा रही है। वहीं, पकड़ी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभी तक ट्रांसफाॅर्मर चोरी के संबंध में थाने में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed