फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bar Elections: Nomination papers will be filed on August 31 and September 1.

बार चुनाव : नामांकन पत्र 31 अगस्त और एक सितंबर को दाखिल किए जाएंगे

Mon, 31 Aug 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bar Elections: Nomination papers will be filed on August 31 and September 1.
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के एक वर्षीय कार्यकाल के लिए आठ सितंबर को प्रस्तावित चुनाव को लेकर न्यायालय परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र सिंह के अनुसार अध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र 31 अगस्त और एक सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे। दो सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि तीन सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद आठ सितंबर को मतदान कराया जाएगा। नामांकन के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही अधिवक्ताओं के बीच बैठकों और व्यक्तिगत मुलाकातों का दौर तेज हो गया है। संभावित प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ताओं से संपर्क करने के साथ ही अपने साथियों से मतदान की अपील कर रहे हैं। विभिन्न पदों के दावेदारों को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। कौन किस पद से मैदान में उतरेगा और किसे किस गुट का समर्थन मिलेगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। अब नामांकन और नाम वापसी के बाद ही यह साफ होगा कि अध्यक्ष और महासचिव समेत अन्य प्रमुख पदों पर कितने प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। फिलहाल चुनावी गतिविधियों ने अधिवक्ताओं के बीच माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पिछले चुनाव में भी रही थी जोरदार टक्कर
वर्ष 2025 में हुए क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर देवेंद्र नाथ मिश्रा ने 412 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैलेश सिंह को 198 मतों से पराजित किया था। महासचिव पद पर भूपेंद्र कुमार सिंह 246 मत पाकर विजयी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed