फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The thieves broke the lock of the house and made away with cash and jewelery worth lakhs.

Ballia News: घर का ताला तोड़ चाेरों ने नकदी सहित लाखों के आभूषण गायब किए

Wed, 28 Feb 2024 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
The thieves broke the lock of the house and made away with cash and jewelery worth lakhs.
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के भृगुआश्रम स्थित गोपाल विहार कालोनी में हौसला बुलंद चोरों ने दिन में ताला तोड़कर सिपाही के घर से लाखों रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के नेमछपरा निवासी सुरेश तिवारी भृगु मंदिर के सामने स्थित गोपाल विहार कालोनी में मकान बनाकर रहते है। सुरेश तिवारी उप्र में सिपाही के पद पर चंदौली जिले में तैनात है। सुरेश तिवारी की पत्नी ममता तिवारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर का ताला बंद कर बेटी शिवांगी के साथ सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। इसी बीच माैका पाकर पहुंचे चोरों ने ताला तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश हो गए। घटना की सूचना पड़ोसी ने पीड़िता को मोबाइल पर दी। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची ममता तिवारी ने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है तथा घर के अंदर रखे आलमारी तथा उसके लाकर में रखे सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण गायब थे। पीड़िता ममता तिवारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed