फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The temperature was 37 degrees at 8:30 in the morning, a curfew-like scene on the streets in the afternoon.

सुबह 8:30 बजे ही पारा 37 डिग्री, दोपहर होते ही सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा

Fri, 14 Jun 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
The temperature was 37 degrees at 8:30 in the morning, a curfew-like scene on the streets in the afternoon.
बलिया। जेठ की तपती दोपहरी अब लोगों को चुभने लगी है। शुक्रवार सुबह होते ही तेज धूप की शुरुआत और दोपहर में चमड़ी को झुलसाने वाली गर्मी रही। दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा रहा। मौसम की मार कारोबार पर भी पड़ रही है। शुक्रवार को हाल रहा कि सुबह 8:30 बजे ही पारा 37 डिग्री पहंुच गया। दोपहर होते ही सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा रहा।
विज्ञापन

जेष्ठ माह में तेज धूप और लू का सितम जारी है। बढ़ते तापमान से हर कोई परेशान है। शुक्रवार की सुबह नौ बजते ही तेज धूप से लोग परेशान रहे। बाजार में सन्नाटे जैसी स्थिति रही। बढ़ते तापमान का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, मौसम के कारण हर राेज जिले में करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। लू चलने से लोगों काे सफर करना भी मुश्किल हो गया है। सुबह से तेज धूप निकले से लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। पहले बाजार में हमेशा चहल-पहल रहती थी, अब वहां दोपहर होते ही सन्नाटा हो जाता है। इसका असर छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

70 प्रतिशत व्यापार प्रभावित : पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मंजय सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों का पूरे जिले में करीब सात से आठ करोड़ तक का कारोबार होता था। लेकिन, मौसम की मार से करीब 70 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हुआ है। किराना, फल, सब्जी व अन्य छोटे दुकानदारों को मौसम के कारण काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढ़ा दिन का पारा
शुक्रवार को दिन भर का तापमान
08:30 बजे - 37 डिग्री
09:30 बजे - 38 डिग्री
10:30 बजे - 40 डिग्री
11:30 बजे - 42 डिग्री
12:30 बजे - 43 डिग्री
01:30 बजे - 44 डिग्री
02:30 बजे - 44 डिग्री
03:30 बजे - 44 डिग्री
04:30 बजे - 44 डिग्री
04:30 बजे - 43 डिग्री
06:30 बजे - 42 डिग्री
नोट: तापमान का यह डाटा मोबाइल से लिया गया है। पर्यावरणविद का दावा है कि शुक्रवार को अधिकतम 44 व न्यूनतम 31 डिग्री तापमान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed