फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The temperature of the district reached 43 degrees, embers raining on the roads

Ballia News: जिले का तापमान पहुंचा 43 डिग्री, सड़कों पर बरस रहे अंगारे

Mon, 17 Apr 2023 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
The temperature of the district reached 43 degrees, embers raining on the roads
बलिया। जनपद में आसमान से आग बरस रहा है। उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सोमवार को जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी से अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिया है। अमूमन इस तरह की गर्मी मई-जून में होती है। अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी का अहसास होने लगा है। अभी कुछ दिनों तक इस तरह का मौसम रहेगा। मंगलवार को सबसे अधिक गर्म वाला दिन होगा, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण शहर की सड़कों पर दिन में सन्नाटा पसर जा रहा। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग कपड़ों से चेहरा बांध कर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिला अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी पर गर्मी व लू की चपेट में आने से मरीजों की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत इजाफा हुआ है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में पेट दर्द, उल्टी, दस्त वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं और सभी बेड फूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक लोगों को तेज धूप में बचाव, शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी का ज्यादा सेवन करने, तरबूज, ककडी, छाछ, खीरा खाने की सलाह दे रहे। लू की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे व बुजुर्ग आ रहे हैं लिहाजा उन्हें बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। गर्मी बढ़ने से बाजार में ठंडे पदार्थों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed