{"_id":"631ccbbd4073ee431d6ddf4e","slug":"the-team-of-officers-landed-in-the-villages-regarding-the-drought-survey-ballia-news-vns6735582171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखा सर्वे को लेकर गांवों में उतरी अधिकारियों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा सर्वे को लेकर गांवों में उतरी अधिकारियों की टीम
विज्ञापन
बलिया/चौकिया मोड़। प्रदेश में बारिश कम होने के कारण सूखे की स्थिति बनी हुई है। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय टीम ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर फसलों का जायजा लिया। रिपोर्ट 12 सितंबर को शासन को भेजी जाएगी।
अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी, उप निदेशक कृषि इंद्राज, जिला आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह, जिला उद्यान अधिकारी एसपी वर्मा की टीम ने शनिवार को सोहांव ब्लॉक के गांवों की फसलों का जायजा लिया। अधिकारियों ने तहसील सदर के बघौना खुर्द, विशेश्वरपुर, इब्राहिमपुर माफी, दुलारपुर, रामगढ़, कुर्मीडीह, भरौली, सुरही के गांवों में धान आदि फसलों का जायजा लिया। यहां से अधिकारियों की टीम तहसील रसड़ा के औंदी एवं डुमरी गांव पहुंची और इन गांवों के फसलों का भौतिक सत्यापन किया।
बेल्थरारोड में अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह, तहसीलदार ओपी पांडेय राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों के फसलों का जायजा लिया। अधिकारियों ने चंदाडीह गांव पहुंचकर किसानों द्वारा बोई गई फसलों का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद बुद्धिपुर व अतरौल चक मिलकान गांव पहुंच कर वहां की फसलों की स्थिति देखी। एडीएम ने माना कि सूखे से फसलें काफी प्रभावित हुई हैं। एडीएम ने बताया कि भौतिक सत्यापन का एक तो खुद फसलों का आंकलन करना और दूसरा यह कि तहसील स्तरीय टीम द्वारा फसलों के आंकलन का सत्यापन करना है। फसलों के आंकलन के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।