{"_id":"67f6aa36f19ac6970d0099c9","slug":"the-team-arrived-to-inspect-the-construction-of-the-under-construction-sports-college-and-tested-its-quality-ballia-news-c-190-1-bal1001-137407-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण की जांच को पहुंची टीम, परखी गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण की जांच को पहुंची टीम, परखी गुणवत्ता
विज्ञापन
पूर। निर्माणाधीन जननायक चंद्रशेखर स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए बुधवार को स्पोर्ट्स कॉलेज सोसायटी लखनऊ के प्रिंसिपल अवनीश सक्सेना के नेतृत्व में टेक्निकल टीम पहुंची। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कैंपस में बन रहे बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल, ओवरऐड टैंक, प्रशासनिक भवन सहित अन्य कार्यों को बारीकी से देखा और कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुणवत्ता और मानक के अनुरूप कार्य कराने को कहा।
सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के पूर में निर्माणाधीन जननायक चंद्रशेखर स्पोर्ट्स काॅलेज के दूसरे फेज का काम इन दिनों चल रहा है। शासन से 34.81 करोड़ रुपए स्वीकृत होने के बाद राजकीय निर्माण निगम ने निर्माण की जिम्मेदारी दो कंपनियों को सौंपी है। फिलहाल कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से 12 इमारत का निर्माण कार्य कराना जाना है। इसमें प्रशासनिक भवन, बॉयज और गर्ल्स हाॅस्टल, एकेडमिक भवन, मेडिकल भवन, प्रिंसिपल आवास, टाइप 2 रेजिडेंस, कम्युनिटी हॉल, बहुद्देशीय हॉल के अलावा ओवरहेड टैंक और इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन का निर्माण शामिल है।
इस मौके पर क्रीड़ा आधिकारी आजमगढ़ सिराजुद्दीन, जिला खेल अधिकारी जवाहर लाल यादव, निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता एससी राय, अवर अभियंता गोविंद मौजूद रहे।