फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The target of enrollment in council schools is 75 thousand, 20 thousand more than last year.

Ballia News: परिषदीय स्कूलों में नामांकन का लक्ष्य 75 हजार, पिछले साल से 20 हजार ज्यादा

Thu, 16 Apr 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The target of enrollment in council schools is 75 thousand, 20 thousand more than last year.
बलिया। आरटीई के तहत प्रवेश में नगर और चिलकहर क्षेत्र का प्रदर्शन खराब है। इस बार परिषदीय स्कूलों में नामांकन का लक्ष्य बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है। यह पिछले साल से 20 हजार जयादा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित स्कूल चलो अभियान एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। इसमें शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत प्रवेश की समीक्षा की।
विज्ञापन

ब्लाॅकवार आवंटन के सापेक्ष प्रवेश की प्रगति की समीक्षा में कुछ ब्लॉक का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं मिला। विशेष रूप से नगर एवं चिलकहर की प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अभिभावकों से संपर्क कर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन निजी विद्यालयों की ओर से प्रवेश लेने में आनाकानी की जा रही, उन्हें नोटिस दिया जाए। वहीं, स्कूल चलो अभियान के तहत पिछले साल के 55 हजार नए नामांकन के सापेक्ष इस वर्ष 75 हजार नए नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आंगनबाड़ी से पास हुए बच्चों को चिह्नित कर नामांकन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed