फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The supporters shouted against the state government

प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों ने भरी हुंकार....

Sat, 10 Aug 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The supporters shouted against the state government
बलिया। समाजवादी पार्टी द्वारा शुक्रवार को प्रांतीय निर्देश के आह्वान पर जनपद के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं का जत्था जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस सरकार में गुंडाराज की परिभाषा ही बदल गई है, प्रदेश में अराजकता की पराकाष्ठा पार हो चुकी है। एक बेटी इंसाफ मांगती है तो उसको इंसाफ दिलाने के बजाय ये भाजपा सरकार साजिश रचकर उसके पूरे कुनबे को साफ कर देती है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपरजिलाधिकारी व एएसपी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए विधानसभा के विपक्ष नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार नौजवान, किसान, छात्र, मजदूर, बेरोजगार विरोधी है। प्रदेश में जब से योगी जी सरकार बनी है, तब से किसी भी क्षेत्र में एक भी नौकरी नहीं दी गई है। प्रदेश में बेटियां असुरक्षित है और अराजकता का माहौल है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी ने कहा कि उप्र सरकार मोहम्मद आजम खां को फर्जी मुकदमे फंसा कर उनको दमन करने का कार्य कर रही है। लेकिन सच्चाई को कभी दबाई नहीं जा सकती है। पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा कि आज लोकतंत्र पर खतरा है। आपातकाल से भी स्थिति बदतर बन गई है। सरकार अपने मशीनरी के बल पर उसे दबाने का काम कर रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायिका मंजू सिंह, वरिष्ठ नेता मिंटू खान, जलालुद्दीन जेडी, पूर्व विधायक गोरख पासवान, राजमंगल यादव, लक्ष्मण गुप्त, विश्राम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed