फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The strings of love of sisters adorned on the wrists of brothers

भाइयों के कलाइयों पर सजी बहनों के प्यार की डोर

Sun, 22 Aug 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
The strings of love of sisters adorned on the wrists of brothers
नगर के प्रोफेसर कालोनी में अपने भाई को राखी बांधती युवती। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। सावन माह के पूूर्णिमा के दिन रविवार को रक्षाबंधन का पर्व नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांध दीर्घायु होने की कामना की। आरती उतार कर तथा तिलक लगा मुंह मीठा कराया। भाइयों ने उपहार में नगदी एवं गिफ्ट देकर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। सुबह से ही रक्षाबंधन को लेकर उत्साह दिखा। वैसे तो राखी बांधने का समय शाम पांच बजे के बाद तक का था, लेकिन शाम के समय हुई जोरदार बारिश ने इसका मजा थोड़ा किरकिरा कर दिया। सफर में बहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सावन माह के पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला रक्षाबंधन त्योहार की पूरे जनपद में धूम रही। रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्योहार है। इसको लेकर बहनें बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। रक्षाबंधन के दिन कई बहनों ने अपने घर पर ही भाइयों के कलाई पर राखी बांधी। वहीं कई बहनों ने मायके जाकर भाइयों की कलाई पर स्नेह का धागा बांधा तो कई भाइयों ने बहन के घर पहुंचकर राखी बंधवाई। कर्त्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना के प्रतीक इस पर्व पर राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने बहनों को हमेशा साथ देने और रक्षा करने का वादा किया। उपहार भी दिए। जिला कारागार में निरुद्घ बंदियों की बहनों ने भी अपने-अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु होने की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। जिला कारागार प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन पर विशेष व्यवस्था की गई थी। रक्षाबंधन पर रविवार को जेल में बहनों को मिलाई के लिए विशेष सुविधा दी गई। सिर्फ महिलाओं की ही मुलाकात कराई गई। जेल सूत्रों के अनुसार लगभग 150 बहनों ने जेल के अंदर जाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि पर्व के मद्देनजर रविवार को सिर्फ महिलाओं की मुलाकात की व्यवस्था की गई थी। उन्हें कोविड जांच सर्टिफिकेट दिखाने की अनिवार्यता की भी छूट दी गई। पंजीकरण के लिए बहनों की कतार लगी हुई थी। इस दौरान कई भाई-बहन भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आईं। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र शहर के सेठ कालोनी में रविवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान मुख्य इंचार्ज बीके उमा दीदी ने पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, जिला जज आलोक कुमार त्रिवेदी सहित कई आला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पवित्रता की अलौकिक राखी बांधी तथा रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक रहस्य को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed