{"_id":"6155ec608ebc3e62985f676c","slug":"the-statue-will-not-be-more-than-five-feet-tall-ballia-news-vns6146407170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच फीट से ज्यादा ऊंची प्रतिमा नहीं लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच फीट से ज्यादा ऊंची प्रतिमा नहीं लगेगी
विज्ञापन
चिलकहर/भीमपुर। दुर्गा पूजा और दशहरा मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। पीस कमेटी की बैठक में दुर्गापूजा आयोजकों को बताया गया कि कहीं भी पांच फीट से ज्यादा ऊंची प्रतिमा नहीं लगाई जाएगी। लोगों को कोरोना गाइडलाइन की जानकारी देने के साथ ही सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की जा रही है।
गड़वार थाना परिसर में सिओ सिटी भूषण वर्मा ने कहा कि आदेश न मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने उपस्थित दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों को निर्देशित किया कि पांच फीट से अधिक की मूर्ति किसी भी पंडाल में नहीं लगेगी। पंडाल के अंदर एक-एक कर लोगों का प्रवेश होगा। विसर्जन के दिन जुलूस नहीं निकाला जाएगा। डीजे नहीं बजेगा। नियमों का पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टुनटुन उपाध्याय,बब्बन वर्मा, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, करण सिंह, संदीप यादव, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार थे।
भीमपुरा थाने में त्योहारों में शांति तथा सौहार्द कायम रखने की अपील की गई। सीओ रसड़ा शिव नारायण बैस ने कहा कि अगर कोई माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कर्रवाई की जाएगी। अनुमति लेकर ही मूर्ति स्थापित करें। पूजा पंडालों में आग से बचाव के लिए बालू आदि की व्यवस्था होना चाहिए। रामलीला आयोजन में भी कोविड नियमों का पूर्ण पालन करना होगा। थानाध्यक्ष आरएस नागर, उमाशंकर त्रिपाठी, रविंद्र पांडेय, त्रिभुवन सिंह, सतवंत यादव, अजय सिंह, दिनेश राजभर, पुष्कल सिंह, राजेश पासवान आदि उपस्थित रहे।