फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The raid continues to nab the accused

आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश जारी

Tue, 10 Aug 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
The raid continues to nab the accused
उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के समीप ब्रह्म स्थान के पास रविवार को अपराह्न तीन बजे ननिहाल में आए युवक पर पुरानी रंजिश में मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के मिश्रौली से छह की संख्या में आए बाइक सवार लोगों ने राड, ईंट से हमला कर दिया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी पृथ्वी यादव का अपने ही गांव के मुलायम से किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट के इस मामले में पृथ्वी यादव पर मुकदमा दर्ज है। इस मामले में एनबीडब्ल्यू भी जारी है। पृथ्वी यादव अपने ननिहाल उभांव थाना क्षेत्र के जिउतपुरा गांव एक सप्ताह से रह रहा था। पृथ्वी के अनुसार रविवार को मर्यादपुर निवासी एक युवक ने उन्हें फोन करके पिपरौली ब्रह्म स्थान पर बुलाया। इसी बीच उनके गांव के एक व्यक्ति के साथ दो बाइक से आए छह बदमाशों ने ईंट, रॉड से हमला कर दिया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने तमंचे से फायर भी किया गया। इसके चलते पानी में कूदकर उन्होंने जान बचाई। पृथ्वी ने पूछताछ में आरोपियों के नाम भी बताए थे। उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि घायल पृथ्वी यादव की तहरीर पर पांच-छह लोगों के खिलाफ मारपीट करने तथा हवाई फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मऊ जिले के घोसी से आई पुलिस टीम को वांछित पृथ्वी यादव को भी सुपुर्द कर दिया गया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed