फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The pumps were empty... the city's petrol pumps were closed within 2-3 hours, vehicles were queuing up.

Ballia News: पंप खाली ... शहर के पेट्रोल पंप 2-3 घंटे में हो गए बंद, वाहनों की कतार लगी

Thu, 23 Apr 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The pumps were empty... the city's petrol pumps were closed within 2-3 hours, vehicles were queuing up.
बैरिया ​स्थित तेल के अभाव में बंद पड़ा पेट्रोल पंप।संवाद - फोटो : -रोटी बैंक के सामने मारपीट करते युवक। स्रोत सोशल मीडिया
बलिया। जिले में गैस सिलिंडर के बाद पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ गई है। दो दिनों से लोग परेशान हो रहे हैं। सहालग में जनरेटर चलाने के डीजल नहीं मिल रहा। बुधवार की सुबह एकाध पेट्रोल पंप खुले तो वाहनों की कतार लग गई। दो से चार घंटे लग गए तेल लेने में। कई जगह पंपों के मशीनों से पर्दे ही नहीं उठे।
विज्ञापन

ईंधन के अभाव में पंप संचालक लोगों को मांग की तुलना में बहुत कम तेल दिए। सहालग के समय शहर के चित्तू पांडेय, एनसीसी तिराहा, रामपुर उदयभान, जीराबस्ती, हनुमानगंज समेत कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल के लिए लोग परेशान दिखे। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। अफवाह की वजह से यह स्थिति बनी है। मंगलवार की रात से डीजल-पेट्रोल के लिए लोग भटकते नजर आए। कई पेट्रोल पंप ड्राई नजर आए। बैरिया तहसील क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत बुधवार को भी बरकरार रही। कुल 12 पेट्रोल पंपों में 10 पेट्रोल पंप बंद रहे। पांच पेट्रोल पंपों पर बताया गया कि शाम तक 12-12 हजार लीटर यानी कुल 60 हजार लीटर तेल उपलब्ध हो जाएगा। मूनछपरा स्थित कस्तूरी फाइलिंग पेट्रोल पंप के संचालक संजय मिश्र ने बताया कि पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया है। मधुबनी किसान सेवा केंद्र संचालक अरविंद सिंह सेंगर ने बताया कि दो हजार लीटर डीजल उपलब्ध है लेकिन पेट्रोल मंगलवार से ही समाप्त है।
विज्ञापन

सरस्वती किसान सेवा केंद्र इंडियन ऑयल कम्पनी के पेट्रोल पंप संचालक रमेश सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में तेल की किल्लत है। पिछले साल अप्रैल में बेचे गए तेल के सापेक्ष 30 प्रतिशत कटौती कर तेल उपलब्ध कराया जा रहा। मंगलवार को तीन घंटे में तेल समाप्त हो गया। धतूरी टोला निवासी वरुण सिंह, कर्ण छपरा निवासी रमेश सिंह, टोला नेका राय निवासी दिनेश सिंह, बैरिया निवासी आदर्श गुप्ता, लड्डू यादव सहित कई युवकों ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी पेट्रोल नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed