{"_id":"6873ee1152c2ae46c9009249","slug":"the-problems-of-teachers-were-discussed-ballia-news-c-190-1-svns1008-144021-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया
विज्ञापन
बलिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्य समिति की बैठक नगर के मालगोदाम रोड स्थित कार्यालय परिसर में रविवार को हुई। इसमें संगठन की सदस्यता तथा शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रदेश संरक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षक तथा शिक्षाहित के प्रति पूरी तरह से संवेदनहीन है। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए हमारा संगठन निरंतर संघर्षरत है।
बताया कि एक अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिए जाने के शेष प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षा महानिदेशक कंचन शर्मा से नौ जुलाई को वार्ता की थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षा निदेशक तथा सचिव यूपी बोर्ड से वार्ता कर शीघ्र समाधान कराया जाएगा। कहा कि प्राथमिक विद्यालयों का विलय ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना है तथा इसके बाद यह प्रयोग माध्यमिक विद्यालयों पर भी होगा। कहा कि प्रादेशिक मांगों के समर्थन में तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लंबित समस्याओं को लेकर 31 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में दिनेश सिंह, अशोक सिंह, आदित्य पांडेय, राजेंद्र सिंह, सुदर्शन राम,हरिश्चचंद्र, गोवर्धन पांडेय, अशोक सिंह आदि रहे।