फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The post of Deputy CM should be constitutional: Om Prakash Rajbhar

डिप्टी सीएम पद हो सांविधानिक : ओमप्रकाश राजभर

Mon, 29 Dec 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The post of Deputy CM should be constitutional: Om Prakash Rajbhar
पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर।
बलिया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयानों ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। शनिवार को फेफना विधानसभा क्षेत्र के करनई गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार से डिप्टी सीएम पद को सांविधानिक दर्जा देने की मांग उठाई। कहा कि डिप्टी सीएम का पद केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांविधानिक होना चाहिए। उनका कहना था कि अब जनता पहले से अधिक शिक्षित हो चुकी है और लोगों में राजनीतिक चेतना भी बढ़ी है। ऐसे में यह मांग स्वाभाविक है कि डिप्टी सीएम के पद को भी सांविधानिक मान्यता मिले। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी दल की नहीं, बल्कि आम जनता की उठती हुई आवाज है, जिसे गंभीरता से सुना जाना चाहिए। मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस की तरफ से 5 जनवरी से शुरू किए जाने वाले देशव्यापी आंदोलन पर कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब 100 दिन के काम को बढ़ाकर 125 दिन किया जा रहा है और मजदूरी का भुगतान, जो पहले महीनों में होता था, अब सात दिनों में हो रहा है। कहा कि जब दुनिया राम-राम कर रही है और अगर किसी योजना का नाम जी राम जी रखा गया है, तो इसमें बुरा क्या है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सभी के पिता समान हैं, उन्हें इग्नोर करने की बात सही नहीं है। घोसी विस उपचुनाव को लेकर भी ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एनडीए जिसे भी उम्मीदवार बनाएगा, वहीं चुनाव लड़ेगा। साफ किया कि उनके बेटे अरविंद राजभर घोसी से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed