फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The personnel of Development Block Pandha staged a sit-in by locking the office

विकास खंड पंदह के कर्मियों ने कार्यालय का ताला बंद कर किया धरना प्रदर्शन

Thu, 16 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The personnel of Development Block Pandha staged a sit-in by locking the office
पूर। विकास खंड पंदह के कर्मचारियों ने बुधवार को तालाबंदी की और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार की तहरीर तीन दिन पहले दी गई थी लेकिेन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को सभी कर्मचारी अपने नियत समय से कार्यालय पर ड्यूटी के लिए उपस्थित हुए। ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रशेखर भारती ने कर्मचारियों को बताया कि तीन दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इसको सुनकर सभी कर्मचारी अपने कार्यालय का ताला बंद कर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया गया। चंद्रशेखर राम द्वारा बताया गया कि 13 जून को मेरे साथ ग्राम प्रधान बहेरी द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है और सरकारी अभिलेखों को फाड़ कर मेरे ऊपर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसकी सूचना थानाध्यक्ष सिकंदरपुर को दिया गया था लेकिप प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। उधर, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उनकी तहरीर मिली है। क्षेत्राधिकारी जांच कर रहे हैं। ग्राम प्रधान बहेरी जितेंद्र कुमार यादव ने भी तहरीर दी है और कहा है कि रोस्टर के अनुसार ग्राम सभा में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी को यह बात नागवार गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed