फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The officials were administered the oath of office and secrecy

Ballia News: पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की दिलाई शपथ

Fri, 06 Jun 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The officials were administered the oath of office and secrecy
बलिया। बार और बेंच ऐसा कार्य करे कि जरूरतमंद वादकारियों को न्याय के प्रति विश्वास बढ़े, क्योंकि बार एवं बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उक्त उदगार क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित फौजदारी बार के संघ भवन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नवनीत कुमार पांडेय ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

इससे पूर्व अध्यक्षता कर रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने अपने न्यायिक अधिकारी गण वर्तमान अध्यक्ष मंडल देवेंद्र कुमार मिश्रा, महासचिव भूपेंद्र कुमार सिंह, अन्य पदाधिकारियों समेत पुराने अध्यक्ष मंडल के साथ मिलकर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर शपथ समारोह का शुभारंभ किया । चुनाव अधिकारी हरेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में देवेंद्र कुमार मिश्रा (अध्यक्ष), भूपेंद्र कुमार सिंह (महासचिव), वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी एन सिंह, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार पांडे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश ओझा को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष विनीत कुमार तिवारी, शंकर राम फौजदार, संयुक्त मंत्री दिनेश सिंह सेंगर, श्रीराम सिंह, सदस्य कार्य कारिणी अनिल मिश्रा, ज्ञानप्रकाश, अखिलेश उपाध्याय, प्रेमशंकर, नवीन सिंह, बड़ेलाल तिवारी एवं सदस्य कार्यकारिणी सुरैया बानो, धनंजय सिंह, अमरनाथ राय, अविनाश सिंह, जीशान एवं पृथ्वीराज ने शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन अनूप कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। इस समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता, कनिष्ठ अधिवक्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed