फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The miscreants snatched a purse full of money from the woman, absconding

दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला से छीना रुपए से भरा पर्स, फरार

Sat, 20 Nov 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched a purse full of money from the woman, absconding
बैरिया/दयाछपरा। दलपतपुर स्थित पूर्वांचल बड़ौदा बैंक की शाखा से शनिवार को 15 हजार रुपये निकालकर घर जा रही महिला से दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार चार बदमाश पैसों से भरा पर्स छीनकर भाग गए। उसी पर्स में महिला का बैंक पासबुक व घर की चाबी भी था।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के नवका गांव निवासी कल्याणी देवी पत्नी स्व संजय सिंह अपनी बेटी का फीस जमा करने के लिए दलपतपुर स्थित पूर्वांचल बड़ौदा बैंक से रुपया निकालने गयी थी। बैंक से 15 हजार रुपये निकालकर जैसे ही वह घर जाने के लिए बैंक के सीढ़ी के नीचे उतरी। वैसे ही पहले से दो बाइक पर बैठे चार बदमाश महिला से पैसों से भरा पर्स छीनने लगे, महिला ने चिल्लाना शुरू किया, अभी लोग कुछ समझ पाते कि चारों बदमाश रुपये से भरा पर्स छीनकर फरार हो गए। बैंक के सीसी टीबी फुटेज के आधार पर बैंक में पीड़ित महिला का विड्राल भरने वाले गंगा पांडेय के टोला निवासी एक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बैरिया एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed