बलिया। नगर के अत्यंत व्यस्त इलाका चित्तू पांडेय-स्टेशन रोड स्थित आकाश दीप इलेक्ट्रानिक दुकान के सामने खड़ी सुजुकी कार के गेट का शीशा तोड़ बदमाशों ने करीब साढ़े चार लाख रुपया लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी वाहन स्वामी को तब हुई जब वह एक दुकानदार से तगादा कर आए । उनका शोर सुनकर दर्जनों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंच छानबीन किया और वाहन स्वामी से पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के विश्वेश्वरगंज निवासी महेंद्र प्रसाद केसरी पुत्र स्व. पारस नाथ केसरी एवं उनका पुत्र तगादा करने बलिया बुधवार को आए थे। यहां से करीब 4.50 लाख रुपया वसूल कर कार में रखा था। इसके बाद शहर के चित्तू पांडेय-स्टेशन रोड स्थित आकाश दीप इलेक्ट्रानिक दुकान के सामने गाड़ी खड़ा कर सदानंद प्रेमचंद्र की दुकान पर तगादा करने गए। इसीबीच बदमाशों ने कार के बाए साइड के गेट के शीशे को तोड़ा और गेट को खोल कार में रखा करीब साढ़े चार लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। जब बाप-बेटे लौटे तो कार का गेट खुला देख अवाक रह गए। जब अंदर देखा तो रुपए से भरा बैग गायब था। इसके बाद शोर मचाया। शोरगुल सुन दर्जनों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस बाप-बेटे को लेकर चौकी पर साथ लेकर चली गई।