फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The miscreants ran away after robbing the shopkeeper, opened fire when he was chased

Ballia News: दुकानदार से पैसे लूटकर भागे बदमाश, पीछा करने पर फायरिंग की, बाल- बाल बचा, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 21 Apr 2025 03:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 21 Apr 2025 03:35 PM IST
सार

बरौली में गोश्त विक्रेता से पैसे लूटकर भाग रहे बदमाश का जब दुकानदार ने पीछा किया तभी उन्होंने फायरिंग कर दी। इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से खोखा बरामद किया है और जांच में जुट गयी। 
 

विज्ञापन
The miscreants ran away after robbing the shopkeeper, opened fire when he was chased
पीड़ित दुकानदार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थाना क्षेत्र बरौली स्थित बड़ी नहर पुलिया के समीप सोमवार बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने गोश्त खरीदा और दुकानदार द्वारा पैसा मांगने पर उस पर असलहा तान दिया। दुकान में रखे बिक्री के पैसे लेकर जब भागने लगे तब बदमाशों ने फायर कर दिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश कर रही है। घटनास्थल से खोखे भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अवराई खुर्द निवासी सुनील पासवान बरौली बाजार से आगे नहर पुलिया के समीप सोमवार को सुअर का गोश्त बेच रहा था। इसी बीच करीब दिन में साढ़े दस बजे के करीब एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और तीन किलोग्राम गोश्त खरीदा सुनील ने पैसे की मांग की तो गाली देते उसके ऊपर असलहा तानते हैं और पीड़ित के अनुसार बिक्री के पैसे भी उससे ले लेते हैं।
विज्ञापन


जाते समय जब पीछा करना चाहा तब फायर झोंक दिया। संयोग रहा कि वह पीछे हट गया और गोली उसके पास से निकल गई। इसके बाद बिक्री के करीब बीस हजार रूपए छीन लिए। दहशत फैलाने के लिए खड़ी आटो पर एक गोली चलाई और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित सुनील ने इसकी सूचना डायल 112 व स्थनीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया है। इसके बाद पुलिस आरोपियों की धरपकर जुट गई है। सुनील ने पुलिस को दिए तहरीर में उल्लेख बताया कि तीनों युवक इसी क्षेत्र के जिसे मैं जानता व पहचानता हूं। गोली चलाने वाला युवक अपराधी किस्म का है और यहां ननिहाल में रहता हैं।

वहीं, थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed