फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The migrant workers returned without getting ration kit

बिना राशन किट के ही बैरंग लौटे प्रवासी श्रमिक

Thu, 23 Jul 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
The migrant workers returned without getting ration kit
बैरिया। तहसील पर इब्राहिमाबाद ऊपरवार ग्राम पंचायत में लॉकडाउन के दौरान घर आए प्रवासी श्रमिक बृहस्पतिवार को सुबह से शाम चार बजे तक कोरोना राहत पैकेट के इंतजार में बैठे रह गए। न लेखपाल आया और न ही वितरण हुआ। जबकि बृहस्पतिवार की तिथि पर लेखपाल ने प्रवासी श्रमिकों को टोकन देकर राहत पैकेट वितरण के लिए बुलाया था। आसपास के सभी जगह राहत सामग्री वितरित हो जाने और उनके यहां के वितरण में हीलाहवाली पर प्रवासी श्रमिक नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। प्रवासी श्रमिकों के साथ आए अजय यादव का कहना था कि हमारे ग्राम पंचायत में कुल 722 प्रवासी श्रमिक आए। ग्राम निगरानी समिति ने सूची बना कर तहसील पर जमा भी की। लेकिन उसमें से सिर्फ 132 लोगों को ही करोना राहत किट मिली। जबकि लेखपाल सब जगह बंट किट जाने के बात कर रहे थे। जब लोगों ने उप जिलाधिकारी के यहां अपनी मांग रखी तो उप जिलाधिकारी ने लेखपाल को सूची बना कर सबको राहत किट दिलवाने व खाते में पैसा भेजने का आश्वासन दियी। जिस क्रम में लगभग 200 लोगों को राशन किट दिया गया। 140 लोगों को टोकन देकर तीन दिन से तहसील पर बुलाया जा रहा है। आज सुबह साढ़े दस बजे से हम लोग आकर इंतजार कर रहे हैं शाम चार बज गए। लेखपाल अभी तक आए ही नहीं। फोन पर पूछे जाने पर लेखपाल मोतीलाल गुप्ता ने बताया कि एक पैमाइश के मामले में सुबह से ही आया हूं। इसी वजह से नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed