फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The mercury dropped to a maximum of four degrees and a minimum of one degree.

Ballia News: अधिकतम चार तो न्यूनतम एक डिग्री गिरा पारा

Tue, 16 Jan 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped to a maximum of four degrees and a minimum of one degree.
बलिया। मौसम के लगातार बदलते रुख से जहां आमलोग बेहाल हैं, वहीं किसान भी चिंतित हैं। सोमवार को कोहरा का असर कम रहा लेकिन आसमान में बादल छाए रहे और कड़ाके की ठंड रही। पूरे दिन धूप नहीं होने से गलनभरी ठंड लोगों को परेशान करती रही। चल रही पछुआ हवा रबी की फसलों को प्रभावित कर सकती है। सोमवार को अधिकतम चार डिग्री लुढ़क कर जहां 18 डिग्री हो गया वहीं न्यूनतम एक डिग्री कम होकर आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। सोमवार की सुबह हल्का कोहरा रहा और आसमान में हल्के बादल के साथ ही हल्की पछुआ हवा चलने से गलनभरी ठंड बनी रही। नगर में जगह-जगह अलाव आदि जलाकर या फिर चाय की दुकान पर भट्ठियों के पास लोग शरीर को गरम करते रहे। चल रही हल्की पछुआ हवा के कारण कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। सुबह-शाम तो ठंड में काफी इजाफा हो जा रहा है और गलनभरी ठंड से लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो गई है। सोमवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान जहां चार डिग्री लुढ़क गया वहीं न्यूनतम भी एक डिग्री कम हो गया। पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग बहुत जरुरी होने पर ही घरों से निकलते हैं।
विज्ञापन


उधर, पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर रबी फसलों पर भी होने की संभावना है। खासकर आलू की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। आसमान में बादल से सरसों की फसलों पर भी माहो लगने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed