{"_id":"6946fe06e3c00767f50b2009","slug":"the-mercury-dropped-by-six-degrees-in-four-days-ballia-news-c-190-1-bal1002-154297-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चार दिन में छह डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चार दिन में छह डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
बलिया। जिले में ठंड का कहर जारी है। तीसरे दिन शनिवार को भी शीतलहर के प्रकोप में पूरा जिला रहा। चार दिन में छह डिग्री पारा गिरा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री का अंतर रह गया है। तीन दिन से धूप भी नहीं हुई।
शनिवार की शाम होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा गया। सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और बाजारों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए। शीत दिवस होने के कारण प्रशासन ने चेतावनी जारी की है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग घरों के बाहर आग जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते रहे। ठंड के कारण सुबह के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। प्रशासन की तरफ से चौराहों पर अलाव जलाए गए थे। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.50 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अब शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। ऐसे में किसान खेतों की सिंचाई में सावधानी बरतें। सुबह व शाम सिंचाई न करें। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी मंगलवार तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। आसमान में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इसके छंटने के बाद कोहरा पड़ेगा। सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा।