फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The matter of 0 year pending khadya-dhaakil was raised

Ballia News: 0 साल से लंबित खारिज-दाखिल का मामला उठा

Sun, 24 Aug 2025 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The matter of 0 year pending khadya-dhaakil was raised
बलिया। घोसी के पूर्व सांसद एवं पूर्व कारागार मंत्री हरिनारायण राजभर ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। उनकी शिकायत के बाद जनपद के अधिकारियों में खलबली मच गई। डीएम के निर्देश पर बेल्थरारोड एसडीएम देवेन्द्र पांडेय पूरे मामले की प्रगति रिपोर्ट लेकर जिला मुख्यालय रवाना हो गए। मामला पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर की बैनामा कराई भूमि का है।
विज्ञापन

इसका पिछले 10 साल से खारिज दाखिल नहीं हुआ है। इसके निस्तारण की मांग करते हुए पूर्व सांसद ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। पूर्व सांसद ने बताया कि सोनाडीह गांव में बैनामा कराई गई भूमि का दस साल बाद भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक खारिज दाखिल नहीं हो सका है। उन्होंने अपने पुत्र देवनन्दन, अटल कुमार और रजनीश के साथ ही अपनी पत्नी मेवाती के नाम से सोनाडीह गांव में 10 वर्ष पूर्व भूमि का बैनामा कराया था। पूर्व सांसद की इस शिकायत पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों के कान खड़े हो गए। मामला बेल्थरारोड तहसीलदार न्यायालय में 10 वर्ष से लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed