फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The lock on the Prabhavati Devi CHC remained closed for five hours.

Ballia News: प्रभावती देवी सीएचसी का पांच घंटे बंद रहा ताला

Sat, 13 Jun 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The lock on the Prabhavati Devi CHC remained closed for five hours.
लगभग दोपहर तक बंद पड़ा प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तथा बाहर खड़े मरीज और त
जयप्रकाश नगर। जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर सिताब दियरा स्थित संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव की स्वास्थ्य सेवाएं की हालत में सुधार नहीं हो रही है। शनिवार को स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। सुबह आठ बजे खुलने वाले अस्पताल में दोपहर एक बजे ताला बंद रहा, कोई चिकित्सक व कर्मचारी नहीं पहुंचे। इलाज की आस में पहुंचे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे घंटों चिकित्सकों के इंतजार में बैठे रहे। 60 हजार आबादी की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़ा हो गया। सीएमओ के निर्देश पर मुरली छपरा के प्रभारी अधीक्षक डॉ. देवनीति सिंह स्वास्थ्य केंद्र का ताला खोलकर मरीजों का इलाज व दवा का वितरण किया। लापरवाही पर सीएमओ सख्त होकर मामले की जांच के पश्चात कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सिताब दियरा में करीब 14 से अधिक गांवों के 60 हजार की आबादी को बेहतर इलाज के लिए स्थानी गांव निवासी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के आमंत्रण पर 23 जून 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जयप्रकाश नारायण की पत्नी प्रभावती देवी के नाम से 100 बेड के अस्पताल के विस्तार कार्य का शिलान्यास किया था। एक्स-रे सहित कई उपकरण व चिकित्सक की तैनाती की गई। प्रशासनिक अनदेखी से अब तक एक्स-रे मशीन चालू नहीं हो सकी। बाहर की दवा लिखने को लेकर कुछ दिन पूर्व तैनात चिकित्सक व फार्मासिस्ट के बीच विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही देखने को मिली। स्वास्थ्य केंद्र सुबह इलाज की आस में आसपास के गांवों के 100 से ऊपर मरीज पहुंचे। सीएचसी आठ बजे खुलने की जगह एक बजे तक ताला न खुलने पर इलाज को आए मरीज परेशान हो गए। स्थानी एक समाजसेवी ने सीएमओ डॉक्टर अभय नारायण राय को सीएचसी बंद होने की शिकायत किया। सीएमओ के निर्देश पर मुरली छपरा के अधीक्षक डॉक्टर देवनीति एक बजे सीएचसी का ताला खोलकर करीब 100 मरीजों का इलाज व दवा दिया। ग्रामीणों ने अस्पताल की व्यवस्था में तत्काल सुधार करने तथा ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------

प्रभावती देवी सीएचसी का ताला बंद होने की जानकारी पर तत्काल मुरली छपरा के अधीक्षक स्वास्थ्य केंद्र को खोल मरीजों का इलाज किया। डयूटी से अनुपस्थित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की जानकारी ले ली गई। जांच के लिए टीम गठित किया गया है। सभी लापरवाह पर विभागीय कार्रवाई होगी। -- डॉक्टर अभय नारायण राय, सीएमओ बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed