फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The incident of robbery from the bullion business turned out to be fake, jewelry found in the shelf

सराफा कारोबारी से लूट की घटना निकली फर्जी, आलमारी में मिले जेवरात

Mon, 25 Nov 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
The incident of robbery from the bullion business turned out to be fake, jewelry found in the shelf
नगरा। थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में करीब 10 दिनों पहले सराफा कारोबारी से लूट की घटना को पुलिस संदेह की दृष्टि से देख रही है। पुलिस ने सोमवार को मीडिया के सामने सराफा कारोबारी की आलमारी को खुलवाया तो कारोबारी का झूठ सामने आ गया।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के इंदासो निवासी सुरेंद्र वर्मा की विशुनपुरा चट्टी पर सराफा की दुकान है। 16 नवंबर की शाम दुकानदार ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी कि बदमाशों ने उसका बैग लूट लिया है। घटना की जानकारी होने पर एसपी, एएसपी, सीओ रसड़ा भी पहुंच गए। एसपी देवेंद्र नाथ ने घटना की रात कारोबारी से खुद पूछताछ की तो कारोबारी ने बताया था कि दुकान में रखी आलमारी में सोने के गहने नहीं हैं।
विज्ञापन

एसपी ने थाना प्रभारी को दुकान पर पुलिस लगाने के साथ आलमारी को मीडिया के सामने खोलने का निर्देश दिया। तभी से कारोबारी की दुकान पर पुलिस लगी हुई थी। उधर, कारोबारी क्षेत्र के नेताओं से आलमारी नहीं खोलने का दबाव बनाने लगा जिससे पुलिस का संदेह कारोबारी पर बढ़ गया। पुलिस भी घटना की तह में जाने के लिए लगी थी। जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने सोमवार को मीडिया के सामने आलमारी को खुलवाया तो उसमें सोने व चांदी के गहने मिले। जबकि एसपी के सामने कारोबारी ने आलमारी में गहने होने से इंकार किया था। जितने गहने लूटने की बात कारोबारी ने कही थी उतने गहने आलमारी खुलने पर मिले। पुलिस को उसी दिन से संदेह था कि बदमाश कारोबारी की बाइक और मोबाइल नहीं लुटे थे। पुलिस का कहना था कि बदमाश सबसे पहले मोबाइल और बाइक अपने कब्जे में लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed