{"_id":"72de49aa5048aa9c737bb64c9fdc4410","slug":"the-government-deceived-the-people-ambika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने लोगों को छला : अंबिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने लोगों को छला : अंबिका
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की साइकल रैली के आखिरी दिन बुधवार को कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी। मंत्री अंबिका चौधरी, राम गोविंद चौधरी और नारद राय समेत वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खूब साइकल दौड़ाई। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां तो गिनाई ही, केंद्र की भाजपा सरकार की खामियां भी बताई। अंबिका चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
रैली के समापन पर बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से कबीना मंत्री रामगोविंद चौधरी, फेफना के कपूरी से अंबिका चौधरी, नगर क्षेत्र के टाउन हाल से नारद राय के साथ ही सिकंदरपुर से विधायक तथा पंचायती राज विभाग के चेयरमैन मोहम्मद रिजवी, बेल्थरारोड से गोरख पासवान और बैरिया से विधायक जयप्रकाश अंचल ने रैली निकाली। मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव पूर्व केवल वादे किए।
उसे पूरा करने की दिशा में कभी सोचने का कार्य नहीं किया। मोदी की सरकार केंद्र में बनने के बाद लोगों को आशा थी कि मोदी जी उनके खाते में 15-15 लाख रुपये भेजेंगे लेकिन जब एक साल बीत गए और एक चवन्नी तक नहीं मिली। सूबे की सरकार ने बिना कुछ लिए किसानों को पांच लाख का बीमा देने का कार्य किया लेकिन मोदी सरकार ने 342 रुपये लेकर दो लाख रुपये का बीमा दे रही है।
विज्ञापन
कबीना मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि अखिलेश सरकार ने युवा वर्ग से लेकर गरीब, किसान, मजदूर, महिला, छात्र, व्यापारी आदि सबके लिए विकास का द्वार खोला है। गरीब किसानों को दैवी आपदा का चेक देकर उनके भरोसे पर खरा उतरी है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद जितना बलिया का विकास हुआ है, किसी और जिले का नहीं हुआ है।
अखिलेश सरकार ने जहां छात्रों को लैपटॉप से सुसज्जित कर तकनीकी शिक्षा की ओर उन्मुख किया है। मंत्री नारद राय ने कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिए हम लोगों ने भरपूर प्रयास किया है। अथक प्रयास जिला अस्पताल, महिला अस्पताल की दशा में सुधार हुआ।
गंगा उस पार के लोगों के लिए बिहार से बिजली मुहैया कराई गई। साथ ही जनेश्वर मिश्र सेतु का निर्माण कराकर उस पार के लोगों को भी विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया गया। हमने नगर विधानसभा के विभिन्न इलाकों का खाका तैयार कर लिया है।