फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The farmers created a ruckus over the discrepancy in the number

नंबर में गड़बड़ी को लेकर किसानों ने किया हंगामा

Mon, 10 Jan 2022 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
The farmers created a ruckus over the discrepancy in the number
रेवती। नगर के विपणन कार्यालय स्थित धान क्रय केन्द्र पर सोमवार को किसान नंबर लगाने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गए। किसानों के बीच हो रही तूतू मैंमैं के बीच तौल करने वाले पल्लेदार क्रय केन्द्र छोड़ कर चले गए। ऐसे में क्रय केन्द्र पर का कार्य शाम तक ठप रहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह धान क्रय केन्द्र पर जुटे किसानों के समूह में अचानक हो हल्ला शुरू हो गया। धान क्रय केंद्र पर जुटे रेवती के मेघू उपाध्याय, रवि उपाध्याय, छितेश्वर उपाध्याय, सिंगहीं के मुन्ना गुप्ता, भटवलिया के बलराम यादव, कुसौरी कला के छितेश्वर यादव, सहतवार के गुलाब, कुसहर के मनोज राय, अतरडरिया के वंशीधर वर्मा आदि ने बताया कि सोमवार की सुबह धान तौल के लिए 10 किसानों की लिस्ट बनी। लिस्ट बनने के बाद क्रम में गड़बड़ी करके तौल की जाने लगी। इसको लेकर किसान उद्वेलित हो गए। किसानों के आपसी खिचखिच के बीच तौल करने वाले पल्लेदार चले गए। किसानों का आरोप था कि पल्लेदारों को कार्यालय के लोगों द्वारा धीरे से हटा दिया गया और बहानोजी करने लगे कि पल्लेदार चले गए। अब तौल नहीं होगी। इस बात को लेकर किसान आक्रोशित रहे। किसानों ने कहा कि यहां सरासर गलत काम हो रहा है। दिन में नंबर लगाया जाता है। किसानों के चले जाने के बाद शाम को अन्य लोगों काीतौल कर ली जा रही है। उधर कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों का कथन था कि 10 किसानों के धान के तौल के लिए लिस्ट बनी थी। तौल के लिए दो तराजू लगी थी ।दोनों पर 5-5 किसानों को बांट दिया गया था। एक पर 1 से 5 तक तथा दूसरे पर 6 से 10 तक के किसानों को रखा गया था। इस विभाजन के हिसाब से तौल का कार्य अभी शुरू ही हुआ कि किसान हो हल्ला करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed