{"_id":"691a22d865dea3ebe20aa339","slug":"the-elevated-bridge-on-bharauli-golambar-will-have-40-pillars-17-will-be-built-in-the-ganga-river-ballia-news-c-190-1-bal1001-152215-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भरौली गोलंबर पर एलिवेटेड पुल में होंगे 40 पिलर, 17 गंगा नदी में बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भरौली गोलंबर पर एलिवेटेड पुल में होंगे 40 पिलर, 17 गंगा नदी में बनेंगे
विज्ञापन
बक्सर- भरौली गंगा नदी में बनने वाले तीन लेन पुल का भरौली के तरफ निर्माण के लिए मशीन से की जा रह
नरहीं। उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन और सुगम होगा। गंगा नदी पर बन रहे तीन लेन के पुल का निर्माण भरौली की तरफ से प्रारंभ हो गया है। पुल के लिए 40 पिलर बनाए जाएंगे। इसमें गंगा नदी में 17 पिलर बनाएं जाएंगे।
बिहार एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि इस पुल का टेंडर एएससी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने लिया है। इसकी लागत 368 करोड़ है। तीन लेन के एलिवेटेड रोड पुल की लंबाई 3.3 किलोमीटर होगी। भरौली में 2.2 किलोमीटर, जबकि बक्सर में 1.1 किलोमीटर लंबाई होगी।
बक्सर और भरौली में अभी पेड़ों की कटाई नहीं होने के वजह से सिर्फ पांच पिलर पर निर्माण कार्य शुरू हुआ हैं। नए पुल का निर्माण पुराना दो लेन के पुल वीर कुंवर सिंह सेतु से सटकर दक्षिण में हो रहा है। इसी पुराने पुल के उत्तर में एक नये पुल का निर्माण हुआ जो 17 मई 2023 को जनता को समर्पित कर दिया गया था। बिहार में खनन शुरू होने से बक्सर आरा-पटना एनएच-922 और बलिया-गाजीपुर एनएच-31 पर भीषण जाम की समस्या हो रही है। सड़क दुर्घटना में वृद्धि हो गई। इसे लेकर एक और तीन लेन के पुल का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
तीन लेन के नए पुल के निर्माण में उत्तर प्रदेश के भरौली छोर पर ए ग्रेड रोटरी यानी जमीन की सतह से ऊपर एक गोलंबर का निर्माण किया जाएगा। इसीलिए भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर तक बनने वाले ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य गोलंबर के आगे तक नहीं किया गया। यहां पर पिलर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बक्सर से यूपी आने-जाने वाले ट्रकों के कारण अक्सर जाम लग जाता था। पुल से आने वाले वाहनों को एलिवेटेड रोड के जरिये नए ग्रीनफील्ड हाईवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा।
अरविंद्र कुमार ने बताया पुल बनाने वाली कंपनी ने 20 अक्तूबर से पुल का निर्माण कार्य शुरू किया है। पुल का निर्माण कार्य ढाई साल में पूरा किया जाना है।