फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The distance will be reduced by 22 km, saving one hour of time.

Ballia News: 22 किमी दूरी होगी कम, एक घंटे समय बचेगा

Wed, 06 May 2026 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The distance will be reduced by 22 km, saving one hour of time.
बलिया। फेफना-मऊ रेलखंड के रतनपुरा रेलवे स्टेशन से क्रिडिहरापुर के बीच 16 किमी बाईपास रेल लाइन निर्माण के लिए सर्वे की प्रक्रिया शुरू हुई है। रेलवे ने बाईपास के शुरुआती सर्वे के लिए 32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बलिया से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन इंदरा मऊ जाने की जगह किड़िहिरापुर बेल्थरारोड होते हुए भटनी के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। इससे 22 किमी दूरी कम होगी। करीब एक घंटे समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन


गोरखपुर से बलिया का सीधा जुड़ाव नहीं है, ट्रेनों को मऊ के इंदारा होकर बेल्थरारोड़ से भटनी होकर जाना पड़ता है। इससे समय ज्यादा लगता है। फेफना-मऊ व भटनी-मऊ रेलखंड पर बाईपास रेलमार्ग बनाने की योजना पर रेलवे काम कर रहा है। जिले के सुरही निवासी व घोसी लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद राजीव राय ने सोशल मीडिया अकाउंट से इस परियोजना का चित्र साझा करते हुए लोगों को बधाई दी और इसके जरिये विकास की संभावनाएं जताईं। बाईपास बन जाने के बाद बलिया से जाने वाली ट्रेनें बाईपास के रास्ते किड़िहिरापुर होकर बेल्थरारोड के रास्ते भटनी से सीधे गोरखपुर की ओर जा सकेंगी। प्रस्तावित इंदारा बाईपास लाइन किड़िहिरापुर से रतनपुरा तक करीब 16 किलोमीटर लंबी होगी। इससे इंदारा-फेफना और भटनी–वाराणसी रेलखंड इंदारा से पहले ही आपस में जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


भटनी-मऊ रेलमार्ग पर 38 ट्रेनों का संचालन होता है

भटनी–मऊ रेलमार्ग पर किड़िहिरापुर, इंदारा और मऊ जंक्शन के रास्ते 38 ट्रेनें वाराणसी सहित अन्य राज्यों के लिए संचालित होती हैं। इनमें 12 पैसेंजर, 16 साप्ताहिक और 10 सप्ताह में चार या पांच दिन चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। वहीं इंदारा–फेफना मार्ग पर बलिया से फेफना, रतनपुरा और मऊ होते हुए 26 ट्रेनें विभिन्न महानगरों के लिए चलती हैं। इनमें आठ पैसेंजर, आठ साप्ताहिक और 10 ट्रेनें सप्ताह में तीन या चार दिन संचालित होती हैं। मऊ के इंदारा के रास्ते गोरखपुर जाने के कारण कुछ दिन पूर्व छपरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेफना-इंदरा व भटनी-इंदरा रेलखंड के बीच बाईपास रेलमार्ग के सर्वे की प्रक्रिया शुरू की जानी है, ताकि दोनों रेल खंडों को जोड़ने का कार्य आगे बढ़ाया जा सके। इसके लिए रेलवे की ओर से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। - सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed