फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The CT scan machine's tube is faulty, and it is expected to be repaired after 15 days.

Ballia News: सीटी स्कैन मशीन का ट्यूब खराब, 15 दिन बाद बनने की उम्मीद

Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The CT scan machine's tube is faulty, and it is expected to be repaired after 15 days.
बलिया। जिला अस्पताल में लगभग 15 दिन तक सीटी स्कैन जांच नहीं हो पाएगी। इंजीनियरों की टीम चार दिन की मशक्कत के बाद भी मशीन में खामी नहीं तलाश सकी। मशीन का ट्यूब खराब है। नए पार्ट्स लगने के बाद जांच होगी।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से सिटी स्कैन मशीन खराब होने से जांच नहीं हो पा रही है, रोजाना करीब 80 से 90 मरीज बिना जांच के वापस लौट रहे हैं। बुधवार को भी सीटी स्कैन कराने पहुंचे मरीजों को निराशा हाथ लगी। मरीज मजबूरी में निजी केंद्रों पर सीटी स्कैन कराने गए। इसके लिए उन्हें काफी पैसा खर्च करना पड़ा।
विज्ञापन


जिले के सिर्फ जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा है, जहां जांच निशुल्क होता है। दूर दराज से मरीज जांच कराने की आस में पहुंचते हैं। पीपी माडल पर सीटी स्कैन संचालन होता है। रोजाना करीब 80 से 90 से अधिक मरीजों का सीटी स्कैन होता है, लेकिन पिछले पांच दिनों से मशीन में फाॅल्ट आने से मशीन बंद है। कर्मचारी की शिकायत पर कंपनी के इंजीनियर चार दिन से मशीन ठीक करने में लगे थे लेकिन ठीक नहीं हो सकी। जांच बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी सड़क दुर्घटना वाले मरीजों की रही, उन्हें प्राइवेट में जाकर जांच कराया। सीटी स्कैन के कर्मचारी ने बताया कि सॉफ्टवेयर फाल्ट के कारण मशीन की सर्विसिंग की जा रही है। इस बाबत सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने बताया कि मशीन का फाॅल्ट आने के बाद जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed