फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The CSC operator was committing fraud while sitting in the power substation itself.

Ballia News: विद्युत उपकेंद्र में ही बैठकर फर्जीवाड़ा कर रहा था सीएससी संचालक

Sat, 28 Feb 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The CSC operator was committing fraud while sitting in the power substation itself.
फर्जी विद्युत बिल देने के मामले के शिकायत कर्ता लल्लन राजभर।
इंदरपुर। सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र पर सीएससी संचालक फर्जीवाड़े में पकड़ा गया। गड़वार थाने के कुकुरहा निवासी लल्लन राजभर की शिकायत पर सलेमपुर के अवर अभियंता जयप्रकाश यादव ने सीएससी संचालक दीपक राव का कंप्यूटर कब्जे में लेकर नगरा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एससी संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने तहरीर में आरोप लगाया कि कुकुरहा निवासी उपभोक्ता लल्लन राजभर ने शिकायत की कि उनका विद्युत खाता संख्या 3747705000 है। सीएससी संचालक के यहां 15000 रुपये जमा किए। संचालक ने सिर्फ दो हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया और 15000 की फर्जी रसीद दे दी। जेई ने प्रकरण की जांच कराई तो पता चला कि उपभोक्ता को जो रसीद दी गई है वह फर्जी है।
विज्ञापन

दूसरी उपभोक्ता पीपरा पट्टी बहोरापुर निवासी आशा देवी ने अवर अभियंता को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनका विद्युत कनेक्शन खाता संख्या 9295953000 है। उनके नाम से 6603 रुपये का बिल आया था। सीएससी संचालक दीपक राव के यहां 6400 रुपये जमा की। इसमें दो तरह की रसीद प्राप्त हुई। 6400 रुपये जमा करने के बाद भी 21 फरवरी को 5538 का बिल आ गया। नगरा के उपखंड अधिकारी जाहिद इकबाल ने बताया कि घटना से प्रतीत होता है कि सीएससी संचालक की ओर से बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया है। सीएससी संचालक दीपक राव के विरुद्ध तहरीर दे दी गई है। अन्य कोई उपभोक्ता यदि इस तरह की शिकायत लेकर आता है तो तत्काल दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed